Manilal Gandhi - मणिलाल गांधी

 150 वी  गांधी जयंती : बापू के चार पुत्रों की कहानी, आखिर क्यों पिता से दूर हो गए थे बड़े बेटे?

2. Manilal Gandhi  - मणिलाल गांधी

Manilal Gandhi  - मणिलाल गांधी

महात्मा गांधी के दूसरे पुत्र थे मणिलाल गांधी। मणिलाल का जन्म 28 अक्टूबर 1892 को हुआ था। बड़े पुत्र के स्वभाव से अलग मणिलाल एक अत्यंत ही आज्ञाकारी पु्त्र थे और इन्होंने अपने पिता की विरासत को भली प्रकार से संभाला था। मणिलाल ने अपने जीवन के बहुत से साल दक्षिण अफ्रीका में बिताए थे।

जीवन की बहुत सी कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने पिता के दिखाए मार्ग से कभी भटकने की चेष्टा नहीं की। 1903 में महात्मा गांधी जी के शुरु किए गए अखबार इंडियन ओपिनियन का संचालन करने का काम मणिलाल ने ही किया था।

भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी लोगों के लिए सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ आवाज उठाई और कई बार जेल भी गए। उनके महान कार्यों के बावजूद वो कभी भी अपने पिता के विराट अस्तित्व से अलग नहीं हो पाए।
उनका देहांत 5 एप्रिल 1956 दिमाग़ में खून के जमा होने के कारण हुआ.



Previous Hiralal Gandhi                          Next Ramdas Gandhi